मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:नेता प्रतिपक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पुतला दहन

नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पर चर्चा के दौरान अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा जैसे लोकतांत्रिक सदन में इस प्रकार की भाषा का प्रयोग निंदनीय है और यह संसदीय मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।